Jabalpur | त्रिपुरी शोध पीठ जबलपुर और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ हॉयर एजुकेशन संस्थान जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर एजुकेशन महाविद्यालय के प्रेक्षा भवन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री डॉ जितेंद्र जामदार अध्यक्ष, डॉक्टर अखिलेश गुमास्ता,प्रोफेसर रजनीश शुक्ला संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी वाराणसी, आध्यात्मिक वक्ता स्वामिनी सद्विद्यानंद सरस्वती, मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा हेड ऑफ फिलॉस्फी डिपार्टमेंट राजस्थान यूनिवर्सिटी रहे ।वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शक्तिपीठों की भूमिका पर विद्वानों ने अपने सारगर्भी वक्तव्य दिए। कॉन्फ्रेंस में" शक्ति" पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शोधार्थी,गणमान्य नागरिक,महाविद्यालयों के आचार्य,विद्यार्थी आयोजक डॉ दिलीप सिंह हजारी प्राचार्य महाराष्ट्र इंटीट्यूट ऑफ हॉयर एजुकेशन, त्रिपुरी शोध पीठ के अध्यक्ष डॉ नितिन पटेल उपस्थित रहे।अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। प्रोफेसर राजेंद्र शर्मा को "त्रिपुरी शोध पीठ"से सम्मानित किया गया।"त्रिपुरी शोध पीठ"अमरीका का विमोचन भी इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन "त्रिपुरी शोधपीठ"के संरक्षक श्री निरंद सिंह "नीर"एवं आभार प्रदर्शन डॉ नितिन पटेल और डॉ अजय तिवारी ने किया।