ग्रंथ विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

ग्रंथ विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

त्रिपुरी शोध पीठ के तत्वाधान में श्री शिव कुमार तिवारी द्वारा लिखित और डॉ वर्षा तिवारी द्वारा संपादित पुस्तक 'रहिमन फिर फिर पोईए टूटे मुक्त हार', डॉ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं डॉ ब्रह्मानंद त्रिपाठी द्वार लिखित 'टूरिज़्म मैनेजमेंट'तथा डॉ ब्रम्हानंद त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक 'नागरिका जब्बलपुरिया' का विमोचन त्रिपुरी शोध पीठ के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर समाज, शिक्षा, साहित्य, देश सेवा, सेवा से जुड़ी विभूतियों का सम्मान किया । समारोह की अध्यक्षता प्रिसिद्ध वरिष्ठ कवि आचार्य भागवत दुबे ने की। मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश मिश्र विशिष्ट अतिथि डॉ. शिव कुमार तिवारी, डॉ एस. के. वर्मा, डॉ. अलोक मिश्र, डॉ स्मृति शुक्ला थीं।
आयोजन में त्रिपुरी शोध पीठ के संस्थापक - अध्यक्षक डॉ. नितिन पटेल, डॉ. सत्येन्द्र कुरारिया, डॉ. प्रकाश मिश्र, श्री निखिल शर्मा, श्री आर. एस. सिन्हा आदि विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन त्रिपुरी शोध पीठ के सरंक्षक श्री निरंद सिंह 'नीर'ने किया आभार प्रदर्शन डॉ ब्रह्मानंद त्रिपाठी ने किया।